Free में EARN करो Jio Coin | How to Invest in Jio Coin? | Trade Reliance Crypto

 Jio ने मारी क्रिप्टो में एंट्री, लेकर आया Jio Coin, सिम रखने वालों को मिलेगा फ्री

जियो ने पॉलीगॉन लैब के साथ मिलकर वेब ब्राउजर यूजर्स के लिए JioCoin नामक क्रिप्टो टोकन लॉन्च किया है। अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन यह टोकन रिलायंस के विभिन्न सेवाओं, जैसे जियो मोबाइल रिचार्ज और शॉपिंग आदि में उपयोगी होगा।


JioSphere वेब ब्राउजर का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को अभी एक नया ऑप्शन नजर आने लगा है। इसके सामने आते ही चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। इसे JioCoin के नाम से ऐड किया गया है। ये एक क्रिप्टो टोकन है। कंपनी की तरफ से इसे पॉलीगन लैब के साथ पेश किया गया है। इसके बाद साफ हो गया है कि जियो ने क्रिप्टोकरेंसी मार्केट और ब्लॉकचेन में अपना पहला कदम रख दिया है। हालांकि अभी तक कंपनी की तरफ से इसकी कोई ऑफिशियल घोषणा तो नहीं की गई है। लेकिन यूजर्स को स्मार्टफोन पर ये ऑप्शन नजर आना शुरू हो गया है।


क्या है जियो कॉइन

अभी तक सामने आई जानकारी से पता चलता है कि जियो कॉइन एक इनाम-आधारित टोकन है। ये पॉलीगॉन ब्लॉकचेन पर काम करने वाला है। इस टोकन का इस्तेमाल रिलायंस इकोसिस्टम के तहत पाई जाने वाली सर्विसेज के लिए किया जा सकेगा जिससे जियो मोबाइल रिचार्ज, रिलायंस स्टोर पर शॉपिंग, जियोमार्ट और रिलायंस गैस स्टेशनों पर फायदा मिलेगा। दरअसल कंपनी की तरफ से इसे एक नई शुरुआत के रूप में भी देखा जा रहा है।


रिलायंस ने उल्लेख किया है कि “JioCoins ब्लॉकचेन-आधारित रिवॉर्ड टोकन हैं, जिन्हें यूजर्स Jio Platforms Limited (JPL) द्वारा तय किए गए विभिन्न मोबाइल या इंटरनेट आधारित ऐप्स के साथ जुड़कर अपने भारतीय मोबाइल नंबरों का उपयोग करके कमा सकते हैं।”

Jio के विभिन्न ऐप्स के साथ जुड़ने पर, यूजर्स Web3 टोकन कमा सकते हैं, जो उनके वॉलेट में जमा किए जाएंगे। इन टोकनों की वैल्यू यूजर के एंगेजमेंट पर निर्भर करेगी। इसका मतलब है कि MyJio, JioCinema और अन्य Jio ऐप्स जल्द ही JioCoin को सपोर्ट कर सकते हैं। रिलायंस जल्द ही JioCoin के बारे में आधिकारिक घोषणा कर सकता है, जिसमें इसकी वैल्यू, क्षमताएं और उपयोगिताएं पेश की जाएंगी। ऐसे में ये काफी अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।




Comments